हरिद्वार, मार्च 6 -- पथरी क्षेत्र के कई गांवों में रमजान के तीसरे जुमे पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क की अमन-शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। गांव धनपुरा, घिससुपुरा, पदार्था, एककड खुर्द, नसीरपुर कला सहित अन्य गांव में शुक्रवार के तीसरे जुमे की नमाज सकुशल अदा की गई। सभी बाजारों में रमजान को लेकर चहल पहल देखी गई। रोजेदारों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीददारी की। दोपहर में सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचकर रोजेदारों ने रमजान के जुमा की नमाज अदा की। इस दिन खुदा की नेमत मिलने की सभी लोग दुआ करते हैं। कम उम्र के बच्चों ने भी खुदा की इबादत में अपना सिर झुकाया । नमाज अदा करने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये मस्जिद के आसपास पीएसी को तैनात किया। धनपुरा और आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.