रामपुर, मार्च 6 -- मुक़द्दस माह रमजान के तीसरे जुमे पर नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। अजान होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर रवाना हो गए। इस दौरान मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। शुक्रवार को रमजान का तीसरा जुमा होने के चलते सुबह से ही लोगों ने नमाज की तैयारियां शुरू कर दीं। नमाजी कुर्ता-पायजामा पहनकर और सुरमा व इत्र की खुशबू लगाकर मस्जिदों में पहुंचे। नगर में पहली अजान करीब साढ़े बारह बजे हुई, जिसके बाद अलग-अलग मस्जिदों में निर्धारित समय पर अजान देकर जुमे की नमाज अदा कराई गई।नमाजियों की अधिक संख्या के चलते कई मस्जिदों में जगह कम पड़ गई, जिसके कारण लोगों ने मस्जिदों की छतों और बाहर सड़कों पर सफबंदी कर नमाज अदा की। नमाज के बाद नगर और ग्रामीण क्षेत्रो...