सीतामढ़ी, मार्च 7 -- सीतामढ़ी। रमजान के तीसरे जुमे को लेकर जिले की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने पहुंचे। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर अपनी मगफिरत की दुआ मांगी और तकरीर भी सुनी। इस्लामी मान्यता के अनुसार रमजान का महीना संयम, बरकत और रहमत का महीना माना जाता है। रोजेदार इस पूरे माह में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, नमाज अदा करने और मस्जिदों में वक्त बिताने को प्राथमिकता देते हैं।हालांकि पांचों वक्त की नमाज अदा करने वालों की संख्या रमजान में बढ़ जाती है, लेकिन जुमा के दिन नमाज अदा करने का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि शुक्रवार को जुमा की नमाज के लिए सुबह से ही लोगों में खास उत्साह देखा गया। बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.