पूर्णिया, मार्च 7 -- बैसा-अमौर, एक संवाददाता। पाक महीने रमजान के तीसरे जुमे के अवसर पर बैसा और अमौर प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज अदा की गई। जुमे की नमाज के लिए क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार और मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। निर्धारित समय पर इमामों की अगुवाई में नमाज अदा की गई और अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम शौकत राही ने रमजान में जुमे की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि रोजे के महीने का हर दिन खास होता है, लेकिन जुमे का दिन विशेष महत्व रखता है। हदीस के हवाले से उन्होंने बताया कि रमजान के पहले जुमे से लेकर आखिरी रोजे तक जन्नत को सजाया जाता है। जुमे के दिन जब रोजेदार नमाज अदा करने के लिए घर से निकलकर मस्जिद की ओर बढ़ते हैं, तो उनके हर कदम के बदले अल्लाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.