कन्नौज, मार्च 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। रमजान उल मुबारक के तीसरे जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से अदा की गई। नमाज के बाद नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन, शांति तथा सुकून के लिए दुआएं मांगीं। मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे और उन्होंने अल्लाह से पूरी दुनिया में युद्ध, अशांति और फसाद खत्म होकर स्थायी अमन कायम होने की दुआ की। मालूम हो कि रमजान उल मुबारक का दूसरा अशरा चल रहा है, और तीसरा जुमा संपन्न हुआ। जुम्मे की नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिदों में अजान होने से पहले ही बड़ी तादाद में लोग पहुंचने लगे और देखते ही देखते मस्जिदें भर गईं थीं। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नमाज के वक्त मस्जिदों के आसपास, बाहर के इलाकों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.