शामली, मार्च 6 -- जिलेभर में शुक्रवार को माह-ए-रमजान के तीसरे जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे और नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। रमजान के तीसरे जुमे को लेकर सुबह से ही मुस्लिम मोहल्लों, बस्तियों और कॉलोनियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चे और बुजुर्ग नमाज के लिए तैयार होकर मस्जिदों की ओर रवाना हुए। जुमे की नमाज से पहले मस्जिदों में साफ-सफाई कराई गई और मस्जिदों के बाहर चूना डलवाया गया। दोपहर करीब एक बजे जुमे की नमाज अदा की गई। शहर की शाही जामा मस्जिद में मौलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने देश में बढ़ रहे फसाद के खात्मे तथा आपसी सौहार्द और भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ कराई।इसके अलावा शहर के फव्वारा चौक स्थित गढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.