भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता। मुकद्दस रमजान माह के तीसरे जुमा को मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। रोजेदारों ने रोजे से रह कर जुमे की नमाज अदा की साथ ही रात में विशेष तरावीह की नमाज भी अदा किया गया। उधर, सुरक्षा को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। जुमे की नमाज में पेश इमाम ने रोजे के महत्व पर चर्चा की और लोगों को बताया कि रोजा शरीर के लिए फायदेमंद है। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। बता दें कि गत माह 19 फरवरी को पहला रोजा रखा गया था। जबकि 20 फरवरी को पहला जुमा दूसरे ही दिन पड़ गया था। 27 फरवरी को दूसरा जुमा था। छह मार्च को तीसरा जुमा रहा। ऐसे में रोजेदारों में उत्साह नजर आया। शुक्रवार को मौसम ने भी साथ दिया। पूरे दिन पछुआ हवा संग अच्छी धूप रही। शहर की विभिन्न मस्जिदों में पेश इमाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.