शामली, मार्च 6 -- पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमा के अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज से पहले मौलानाओं ने तकरीर करते हुए रमजान के तीसरे जुमे की फजीलत बयान की और रोजेदारों को रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, जरूरतमंदों की मदद करने और नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी।मौलाना मुफ्ती आरिफ ने अपने बयान में कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इस महीने में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में शांति व सौहार्द कायम रखने की अपील भी की।ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.