गिरडीह, फरवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पवित्र महीना रमजान के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को तमाम मस्जिदों और इबादतगाहों में अदा की गई। नमाज को लेकर सुबह से मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल बना रहा। खासतौर से मुस्लिम इलाके धार्मिक माहौल में नजर आया। तय समय पर मस्जिदों और इबादतगाहों में नमाजियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी मस्जिदे नमाजियों से खचाखच भर गई। शहर के लाइन मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर नमाजियों ने रोड पर नमाज अदा की। स्टेशन जानेवाले रोड को कुछ क्षण के लिए अवरुद्ध रखा गया। नमाज के बाद देश और प्रदेश में भाईचारे और अमन-चैन के लिए दुआएं की गई। मुस्लिम इलाकों में दुकानें पहले जुमे को लेकर सुबह से बंद रही। लोग नमाज की तैयारी में लगे रहे। नमाज के बाद सभी बंद दुकानें खुल गई। जिसके बाद रोजेदारों ने सेहरी और इफ्तार के लिए खरीदी की। इधर माहे रमजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.