रांची, मार्च 13 -- इटकी,प्रतिनिधि। प्रखंड के मुख्य जामा मस्जिद के अलावा दर्जणों मस्जिदों में शुक्रवार को माह-ए-रमजान उल मुबारक महीने का चौथे जुमे की हजारों रोजेदारों ने नमाज अदा की। निर्धारित समय से पूर्व ही बड़ी संख्या में रोजेदारों का मस्जिदों में पहुंचना शुरू हो गया था। देखते ही देखते मस्जिद परिसर में नमाजियों से पट गया। खासकर मुख्य जामा मस्जिद में नमाज अदा के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ देखी गई। मौलानाओं और उलेमाओं की अगुवाई में हजारों रोजेदारों ने चौथे जुमे की नमाज अदा कर राज्य और देश की खुशहाली, अमन, सलामती और भाईचारे की दुआ मांगी। इधर मदीना मस्जिद, तैयदा मस्जिद, जाफर मस्जिद, आयसा मस्जिद, मस्जिदे नूर, मस्जिदे आशिया, मस्जिदे उमेसलमा, दर्सगाह स्कूल, मक्का मैरेज हॉल के अलावे मोरो, सुलतान नगर, बारीडीह, कुन्दी, रेलवे स्टेशन, टुरुगुरु, रान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.