बिहारशरीफ, मार्च 13 -- रमजान के चौथे जुमा में अदा की गई नमाज, 23 रोजे हुए मुकम्मल रोजेदारों ने अल्लाह तआला से मांगी रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआ फोटो : नमाज-शहर के कागजी मोहल्ला में जुमे की नमाज अदा करते लोग। बिहारशरीफ / पावापुरी एक संवाददाता। रमजानुल मुबारक के आखिरी अशरे में जिले के विभिन्न मस्जिदों में चौथे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस मौके पर काफी संख्या में रोजेदारों ने नमाज पढ़कर अमन, चैन और देश-दुनिया की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इसके साथ ही 23 रोजे मुकम्मल हो गए। नमाजियों ने पूरे अकीदत और एहतराम के साथ जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं और हर ओर इबादत का माहौल नजर आया। जुमे की नमाज के बाद हजारों रोजेदारों ने हाथ उठाकर अल्लाह तआला से रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.