चंदौली, मार्च 3 -- चंदौली, संवाददाता मुकद्दस रमजान माह के आखिरी अशरे के 10 दिनों में शब-ए-कद्र की रात आती है। इसे लैलतुल कद्र भी कहा जाता है। यह रात हजार रातों से अफजल है। इस रात में फरिश्ते जमीन पर उतरते हैं। फरिश्ते रोजेदारों के दुओं पर आमीन फरमाते हैं। इस रात में रोजेदारों को इबादत करने का सवाब एक हजार साल के बराबर मिलता है। इसमें रोजेदार की हर दुआ कबूल होती है। इस रात को पांच ताक रातों में तलाशा जा सकता है। यह बातें मुफ्ती रिजवान साहब ने हदीस के हवाले से कही। उन्होंने कहा कि शबे कद्र की यह पाक रात रमजान के आखिरी अशरे में तलाशी जाती है। इसे 21, 23, 25, 27 और 29 रमजान की रात में तलाश जा सकता है। इस रात में जिब्राइल अलैहि सलाम के जरिए कुरान शरीफ नाजिल हुई थीं। इस रात की इबादत का सवाब एक साल की इबादत के बराबर मिलता है। इस रात की कुछ खास न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.