लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। रमजान के दौरान होने वाले विशेष धार्मिक आयोजनों को देखते हुए 11 मार्च को शहर के कुछ प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक बंद रहेंगे। हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट ने इसकी सूचना जारी करते हुए बताया कि एक दिन के लिए इन स्थलों पर पर्यटकों और आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि 12 मार्च से ये सभी स्थान फिर से अपने तय समय के अनुसार खुल जाएंगे। ट्रस्ट के अनुसार बड़ा इमामबाड़ा परिसर और उससे जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल इस बंदी में शामिल हैं। इनमें भूलभुलैया, शाही बावली, शाही हम्माम, छोटा इमामबाड़ा और हुसैनाबाद पिक्चर गैलरी प्रमुख रूप से शामिल हैं। सामान्य दिनों में इन जगहों पर बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, लेकिन 11 मार्च को यहां किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।दरअसल, इस वर्ष 21 रमजानुल मुबारक (1447 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.