सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार स्टेट उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमर मिस्बाही ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), पटना के निदेशक को पत्र लिखकर 16 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण को स्थगित करने अथवा मुस्लिम शिक्षकों को इससे मुक्त रखने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि इस समय पवित्र रमजान का महीना अपने अंतिम चरण में है और 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाए जाने की प्रबल संभावना है। ईद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसकी तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं। ऐसे में रमजान के अंतिम सप्ताह में आवासीय प्रशिक्षण आयोजित करना उचित नहीं है, खासकर उन मुस्लिम शिक्षकों के लिए जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.