गोड्डा, फरवरी 22 -- बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लिए मुक़द्दस महीना रमजान चल रहा हैं। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के मस्जिदों में इबादत, तिलावत और दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया हैं। रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें रोज़ा रखना हर बालिग मुस्लिम पर फर्ज हैं। रमजान का महत्व रमजान वह महीना है जिसमें अल्लाह की किताब क़ुरआन नाज़िल हुई। इस महीने में रहमत (दया), मगफिरत (माफी) और निजात (जहन्नम से मुक्ति) की खुशखबरी दी गई हैं। माना जाता है कि रमजान के महीने में जन्नत के दरवाज़े खोल दिए जाते हैं, जहन्नम के दरवाज़े बंद कर दिए जाते हैं। और शैतानों को कैद कर दिया जाता है, ताकि बंदे पूरे मन से इबादत कर सकें। रमजान के तीन अशरे रमजान के 30 दिनों को तीन अशरों (10-10 दिन के हिस्सों) में बांटा गया हैं। पहला अशरा रहमत का पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.