छपरा, मार्च 11 -- # मढ़ौरा जामा मस्जिद में हुई खत्म-ए-तरावीह मढ़ौरा। एक संवाददाता पवित्र रमजान माह की रूहानी फिज़ा के बीच मढ़ौरा जामा मस्जिद परिसर में खत्म-ए-तरावीह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में रोजेदार और नमाजी मौजूद रहे। नमाज के बाद सभी ने मुल्क की सलामती, अमन-ओ-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम के दौरान मौलाना हाफिज मोहम्मद गुलाम साहब ने खत्म-ए-तरावीह की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने तकरीर करते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, रहमत और इंसानियत का पैगाम देता है। इस मुकद्दस महीने में लोगों को आपसी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की राह पर चलने की सीख मिलती है। नमाज के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर अल्लाह से दुआ की कि मुल्क में हमेशा अमन-ओ-सुकून कायम रहे और समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.