सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। सहारनपुर। माह-ए-रमजान की आमद की आहट के साथ ही शहर के बाजारों में खास रौनक दिखाई देने लगी है। मुस्लिम धर्मगुरुओं की माने तो 18 फरवरी से रमजान शुरू होने की उम्मीद है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह मुकद्दस और बरकतों वाला महीना इबादत, रोजा, तिलावत-ए-कुरआन और खैरात का महीना माना जाता है। शहर के प्रमुख बाजारों में खजूर, सेवइयां, रूह अफजा, सूखे मेवे, बेसन, मैदा और मसालों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। इफ्तार और सहरी के लिए जरूरी सामान की खरीदारी जोरों पर है। फल मंडियों में सेब, केला, पपीता, अंगूर और तरबूज की मांग में इजाफा हुआ है। शाम ढलते ही बाजारों में चहल-पहल और रौनक बढ़ जाती है। दुकानदारों ने भी रमजान को देखते हुए खास इंतजाम किए हैं और अतिरिक्त स्टॉक मंगाया है। उनका कहना है कि इस मुकद्दस महीने में कारोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.