फरीदाबाद, फरवरी 17 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र माह रमजान की तैयारी शुरू हो गई है। इसका पहला रोजा गुरुवार को रखे जाने की संभावना है। बुधवार को चांद नजर आ सकता है। अगर चांद दिखाई नहीं दिया तो फिर पहला रोजा शुक्रवार को होगा। उधर, मस्जिदों में इस खास महीने के लिए सजावट और साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है। बाजारों में भी सहरी और इफ्तारी के लिए जरूरी सामान की खरीदारी जोरों पर है। पूरे महीने के दौरान मुसलमान दिनभर रोजा रखकर खुदा की इबादत करेंगे और शाम को इफ्तार करेंगे। रमजान की तैयारियों को लेकर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है। लोग खजूर, सेवइयां, ड्राई फ्रूट, टोपी, इत्र और इफ्तार के अन्य सामान खरीदने में व्यस्त हैं। दुकानदार महेश ने बताया कि रमजान को देखते हुए राशन, टोपी, रुमाल और अन्य जरूरी चीजों की बिक...