गाजीपुर, फरवरी 16 -- दिलदारनगर। मुकद्दस रमजान नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। सहरी और इफ्तार से जुड़े खाद्य पदार्थ, खजूर, सूखे मेवे, सेवइयां सहित अन्य आवश्यक सामानों का दुकानदारों ने पर्याप्त स्टॉक करना शुरू कर दिया है। नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम परिवारों में भी रमजान की तैयारियां जोरों पर हैं। घरों में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है। मस्जिदों में भी विशेष साफ-सफाई की जा रही है, ताकि नमाज और तरावीह के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। रमजान को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूरे नगर में आध्यात्मिक माहौल बनता नजर आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.