शामली, फरवरी 17 -- मुकद्दस माहे रमजान के आगमन से पहले मंगलवार को शहर के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। रमजान की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार रहे और देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। विशेष रूप से जामा मस्जिद के आसपास स्थित दुकानों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। आगामी 19 फरवरी से माहे रमजान की शुरुआत होने जा रही है। इस बार रमजान के दौरान चार जुमे पड़ेंगे। बुधवार देर शाम से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और अन्य तैयारियां मंगलवार को दिनभर चलती रहीं। कई मस्जिदों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जिससे धार्मिक माहौल हो गया। रमजान की तैयारियों के चलते बाजारों में सबसे अधिक खरीदारी धार्मिक उपयोग की वस्तुओं की रही। जामा मस्जिद के पास स्थित दुकानों पर जानमाज...