बहराइच, फरवरी 16 -- नवाबगंज। रमजान की आमद से पहले रमजान की तैयारी जोरों पर हैं। अगर 17 फरवरी को चांद दिखाई देगा तो 18 फरवरी को पहला रोजा होगा। एक तरफ मुस्लिम समुदाय जहां रमजान की तैयारी कर रहा है। मस्जिदों की साफ सफाई आदि की तैयारी हो रही है। नवाबगंज कस्बे में हज्जिन मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद,जामा मस्जिद, सहित क्षेत्र के रामनगर ,रहीम नगर, बक्शी गांव, सती जोर ,मिर्जापुर तिलक, आदि गांव में मस्जिदों की साफ सफाई व रंगाई पुताई हो रही है । नवाबगंज कस्बे की मरकजी हज्जिन मस्जिद के कोषाध्यक्ष डॉक्टर महबूब अहमद कासमी ने बताया कि पवित्र रमजान की आमद को देखते हुए मरकजी हज्जिन मस्जिद की साफ सफाई की जा रही है व व्यवस्था सही की जा रही है। तरावीह की नमाज व अन्य नमाज में नमाजियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.