बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। पवित्र माह रमजान को लेकर शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों की मस्जिदों में रंगाई पुताई आदि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मस्जिदों में तरावीह की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। लोग रोजा रखने के लिए जरूरी खाद्य सामग्री की खरीदारी करने में जुटे हैं। बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। चांद दिखते ही पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान की आहट के साथ ही शहर के छाया चौराहा, धनोखर, घंटाघर बाजार गुलजार हो उठे हैं। शहर में दुकानों पर करीब 100 रुपये किलो खजूर पर दाम बढ़ गए। लच्छे, सेवाई, शीरमाल पर पिछले साल की अपेक्षा 20 से 25 रुपये बढ़ोतरी हुई है। फिर भी लोगों की भीड़ खरीदारी को उमड़ रही है। देर शाम तक बाजारों व दुकानों पर चहल पहल रहने लगी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.