सीवान, फरवरी 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को रोजेदारों ने रमजान माह का पहला रोजा रख खुदा की इबादत की। इसके पहले बुधवार की शाम रमजान उल मुबारक का चांद का दीदार हुआ। वहीं गुरुवार की भोर में सेहरी करके रोजा रख पूरे दिन नमाज व कुरान की इबादत करते हुए रोजा रखा गया। वहीं शाम होते ही मस्जिदों में रोजेदार पहुंच रोजे तोड़ नमाज अदा करते हुए दुआए मगफिरत की। बता दें कि इस्लाम में रमज़ान के रोज़ों का खास मुक़ाम है। इसे अल्लाह ने हर तंदुरुस्त मर्द और औरत पर फर्ज (लागू) किए गए हैं। रमज़ान के दिनों में की गई अल्लाह की इबादत का बदला अल्लाह एक के बदले सत्तर गुना देता है, यानी एक नेकी के बदले सत्तर नेकियां करने का सवाब मिलता है। साथ ही, अगर एक बार अल्लाह की इबादत करेंगे तो, सत्तर बार अल्लाह की इबादत करने का सवाब मिलेगा। कुल मिलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.