गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। 19 फरवरी से रमजान का पवित्र माह शुरू हो रहा है। पवित्र माह रमजान की दस्तक के साथ ही शहर के बाजारों और मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक बढ़ गई है। इफ्तार और सेहरी की तैयारियों को लेकर लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। बाजारों में खजूर, खजला और फैनी की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। खासतौर पर खजूर की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। दुकानदारों ने विभिन्न किस्मों की खजूर सजाकर रखी हैं। वहीं रमजान में विशेष रूप से उपयोग की जाने वाली खजला और फैनी की अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। शहर में बड़ी संख्या में लोग घरों और छोटे कारखानों में फैनी तैयार करने का काम करते हैं। उससे कई परिवारों को रोजगार भी मिलता है। त्योहार को लेकर कपड़ों की दुकानों और टेलरों के यहां भी खासा उत्साह है। कुर्ता-पायजामा, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.