हाजीपुर, मार्च 14 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के द्वारा रमजान के आखिरी जुमा यानी अलविदा का नमाज़ अता किया गया। क्षेत्र के हरशेर, इनायत नगर,भिखनपुरा, गुलजार बाग इस्लामपुर सहित सभी जगहों पर शांतिपूर्ण माहौल में अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर जामा मस्जिद हरशेर के इमाम गुलाम मुर्तजा कादरी खुत्बे ने बताया कि अलविदा जुमा की नमाज़ हमें यह पैगाम देता है कि रमजान का मुबारक महिना चंद दिनों में रुखसत हो जाएगा और ईद करीब आ गया है। हम सभी को चाहिए कि इस मुबारक महिने में बोहोत इबादत करें हर बुरे कामों से तौबा करें। हमेशा के लिए अल्लाह से दुआ मांगे। बड़े बदनसीब हैं वह लोग जो इस मुबारक महिने में अल्लाह से अपनी माफी न कराएं। अलविदा जुमा कोई खास पर्व नहीं है हर जुमा की तरह है जुमा का दिन ही अच्छा दिन है। नमाज के बाद स...