जमशेदपुर, फरवरी 18 -- इस्लाम धर्मावलंबियों के इबादत का महीना रमजान की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार चांद देखने की तिथि 18 फरवरी तय की गई है। चांद नजर आने पर 19 फरवरी से रमजान का महीना शुरू हो जाएगा। 18 फरवरी की रात से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और लोग रमजान की खरीदारी में जुट गए हैं। खजूर, मिसवाक, टोपी, जानमाज़, इत्र, तस्बीह की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। खासतौर पर खजूर की मांग अधिक है, क्योंकि रोजा खोलने की शुरुआत खजूर से करना सुन्नत माना जाता है। इस्लामी परंपराओं के अनुसार, पैगंबर मुहम्मद रोजा खजूर और पानी से इफ्तार करते थे। रमजान के महीने में केवल खान-पान ही नहीं, बल्कि इबादत और आत्मचिंतन की विशेष तैयारी भी की जाती है। मस्जिदों में सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कई स्थान...