चतरा, मार्च 3 -- चतरा, संवाददाता। रमजान और होली एक साथ होने के कारण जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की छुट्टी रद्द कर दी है। जिला और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी शहर में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दे रहे हैं कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिले की डीसी कीर्तिश्री और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल जिलेवासियों से लगातार पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान कर रहे हैं। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर सभी लोगों से सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी भी तरह का संशय हो तो पुलिस को सूचित करें और असामाजिक तत्वों की जानकारी दें। होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.