रांची, फरवरी 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। इबादत और बरकत के महीने रमजान-उल-मुबारक का चांद बुधवार की शाम आसमान में नजर आ गया। इसके साथ ही तय हो गया है कि मुकद्दस महीने का पहला रोजा गुरुवार को रखा जाएगा। एदारा-ए-शरिया के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने चांद की तस्दीक करते हुए बताया कि रांची समेत राज्य के कई जिलों में चांद साफ तौर पर देखा गया और इसकी शरई शहादत भी ली गई है। चांद नजर आने के साथ ही राजधानी में इबादत का दौर शुरू हो गया। मस्जिदों और खानकाहों में एशा की नमाज के बाद तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई। शहर के कई स्थानों, जैसे अंजुमन प्लाजा में दस दिनी तरावीह का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में व्यवसाई और कामकाजी लोग शामिल हुए। वहीं, घरों में महिलाएं सेहरी और इफ्तार की तैयारियों में मशरूफ हो गईं। मस्जिदों की कमेटियों ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.