गुमला, मार्च 5 -- भरनो, प्रतिनिधि । रमजानुल मुबारक के पवित्र महीने में पढ़ी जाने वाली विशेष तरावीह की नमाज भरनो बस्ती के बाजार टांड़ स्थित जामा मस्जिद में अकीदत और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। तरावीह की नमाज लोहरदगा जिले के अंबवा गांव निवासी हाफिज इमरान अंसारी द्वारा लगातार पंद्रह दिनों तक पूरी शिद्दत के साथ अदा कराई गई। मौके पर हाफिज इमरान अंसारी ने नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजा,नमाज, तौहीद, हज और जकात इस्लाम के अहम फर्ज हैं। उन्होंने कहा कि रोजा और नमाज किसी भी मोमिन के लिए किसी भी परिस्थिति में माफ नहीं है। रमजान का महीना इबादत,सब्र और इंसानियत का संदेश देता है।इसलिए इस पाक महीने में अधिक से अधिक रोजा और नमाज का एहतमाम करना चाहिए।उन्होंने खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि फितरा और जकात की रकम उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.