बेगुसराय, फरवरी 17 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। माह-ए-मुबारक रमज़ानुलमुबारक की आमद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत में मशगूल हो गए हैं। रमज़ानुलमुबारक की आमद को लेकर क्षेत्र में उत्सवी माहौल दिख रहा है। प्रखण्ड क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर, सागी, बाड़ा, तेतराही, मालपुर, सिरसी, बरियारपुर पशिचमी, फफौत, मिर्जापुर, खोदावंदपुर, मेघौल गांव सहित क्षेत्र के सभी मस्जिदों की सफाई का काम अंतिम चरण में है। यहां रमज़ान के दिनों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। इस विशेष नमाज को अदा करने के लिए लोगों की संभावित भीड़ मस्जिदों में उमड़ेगी। इसके लिए सभी मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई है। रमज़ानुलमुबारक की आमद को लेकर पूर्व से ही मस्जिदों की रौनक काफी बढ गई है। घरों से कुरान-ए-करीम के तिलावत की गुंज सुनने को मिल रहा है। इबादत के कारण चहुंओर नूरानी माहौल दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.