रामपुर, मार्च 31 -- स्वार। नगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रमजानी नाइट राइडर्स और मिर्जा स्टूडियो ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। रविवार रात खेले गए पहले सेमीफाइनल में रमजानी नाइट राइडर्स ने रॉयल पेंट्स स्टोर को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 145 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में रॉयल पेंट्स स्टोर की टीम 105 रन पर सिमट गई। रमजानी नाइट राइडर्स के यामीन मैन ऑफ द मैच चुने गए। दूसरे सेमीफाइनल में मिर्जा स्टूडियो ने ड्रीम चाइल्ड केयर हॉस्पिटल को एक तरफा मुकाबले में पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जा स्टूडियो ने 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की टीम 52 रन पर ही सिमट गई। नवेद रहमानी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। ...