वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। ईद के चांद की तस्दीक गुरुवार को नहीं हुई। ऐसे में रूयते हेलाल कमेटी ने ऐलान किया कि शनिवार को ईद मनाई जाएगी। वहीं शुक्रवार को लोग 30वां रोजा रखेंगे और अलविदा की नमाज पढ़ेंगे। गुरुवार को इफ्तार के बाद लोग छतों पर चांद देखने के लिए जुटे थे लेकिन किसी भी इलाके से तस्दीक नहीं हुई। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में भी रूयते हेलाल कमेटी की बैठक हुई। कमेटी के कन्वीनर एडवोकेट मो.अशरफ ने कहा कि अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इस दौरान हाजी जकिउल्लाह कादिरी, मौ.हारून रशीद नक्शबंदी, मौ.अब्दुल्लाह, मौ.जियाउर्रहमान, मौ.मतीन सलफी मौजूद थे। शुक्रवार को अलविदा और शनिवार को ईद की नमाज में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर मस्जिदों में विशेष व्यवस्था कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...