वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुबारक महीना रमजान में नौ रोजे मुकम्मल हो गए हैं। शुक्रवार को माह-ए-पाक के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ जुटी थी। सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई। इसके बाद कारोबार में बरकत, कर्ज से मुक्ति, आपसी भाईचारे और अमन-ओ-अमान की दुआ मांगी गई। दोपहर 12 बजे से ही लोग मस्जिदों की ओर रुख करने लगे थे। ज्ञानवापी, रजिया बीबी, नदेसर स्थित जामा मस्जिद, पुलिस लाइन चौराहा स्थित मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में रोजेदार समय से पहले पहुंच गए थे। इस दौरान कई लोगों ने नफिल नमाज पढ़ी। इसके साथ ही कई लोग कुरआन की तिलावत कर रहे थे। मुफ्ती-ए-बनारस मौ.अब्दुल बातिन नोमानी ने नमाज से पूर्व तकरीर में रमजान की फजीलत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस महीने हमें दिन रात इबादत करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.