गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम। पवित्र रमजान माह का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। जिसमें सुबह शहर की मस्जिदों में फज्र की नमाज अदा कर रोजेदार अल्लाह की इबादत के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। जिसमें सेहरी के बाद रोजा रखा जाएगा और शाम को मगरिब की अजान के साथ इफ्तार किया जाएगा। इसे लेकर शहर की मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, वहीं बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। सहरी और इफ्तार के इंतजामों के साथ रोजेदार पहले रोजे के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। शहर की प्रमुख मस्जिद जामा मस्जिद सहित राजीव चौक, सदर बाजार की मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पहले दिन सहरी का अंतिम समय सुबह 5:30 बजे तक और इफ्तार का समय शाम 6:25 बजे तक रहेगा। जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है। पहले रोजे से ही मस्जिद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.