वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। मुबारक महीना रमजान के 28 दिन पूरे हो गए हैं। गुरुवार को चांद की तस्दीक होती है तो शुक्रवार को ईद होगी। अन्यथा शनिवार को ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। बुधवार को सभी मस्जिदों में ईद की नमाज का ऐलान कर दिया गया है। सुबह 7.30 बजे से अलग-अलग मस्जिदों में नमाज होगी। सबसे अंत में नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में 10.30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए मस्जिदों में विशेष तैयारी की जा रही है। मस्जिद और ईदगाह में लोगों की ज्यादा भीड़ होगी। गर्मी भी ज्यादा है। इसके मद्देनजर बड़ी ईदगाह में टेंट लगाया जा रहा है। वहीं आलिमों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी हालत में रोड पर नमाज न पढ़ें। भारत में ईद की शुरुआत सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखने से हो जाती है। जिस दिन यूएई और सऊदी में चांद दिखता है, उसके अगले दिन भारत में दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.