वाराणसी, मार्च 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। माह-ए-पाक रमजान बीतने को है। अलविदा की नमाज ने शुक्रवार को यह अहसास करा दिया। जिले की मस्जिदों-ईदगाहों में अकीदत से अलविदा की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने पाकीजगी के साथ बाजमात नमाज पढ़ी।तय समय से पहले ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ जुट गई थी। संख्या अधिक होने से कई मस्जिदों में दो बार नमाज अदा कराई गईं। इमामों ने मुल्क में अमन, मोहब्बत और हिफाजत के साथ मजलूमों पर रहम की दुआ मांगी। ईरान युद्ध खत्म होने की भी दुआ की गई। जिले की पांच सौ से अधिक मस्जिदों में नमाज हुई। सुबह 11 बजे से ही मस्जिदों में भीड़ जुटने लगी थी। लोगों ने कुरआन की तिलावत की। इसके बाद सुन्नत नमाज पढ़ी गई।दोपहर 12 बजे तक ज्ञानवापी मस्जिद से दायम खां पुलिस लाइन, लंगड़े हाफिज-नई सड़क, जामा मस्जिद नदेसर, मस्जिद ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.