नवादा, मार्च 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुकद्दस रमजान में अब अकीदतमंदों को चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि मुस्लिम धर्मावलंबियों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व ईद-उल-फितर चांद के दृष्टिगोचर होने पर ही निर्भर है। गुरुवार या शुक्रवार को चांद दिख जाने की संभावना बन रही है। ऐसे में, सबकी नजर अब इस पर ही लगी है। लोग अपने चहेतों से भी सम्पर्क साध कर चांद के दीदार की सूचना देने की इल्तजा कर रहे हैं। इस्लामिक स्कॉलर मौलाना जहांगीर आलम महजुरूल कादरी ने बताया कि चांद के दिखने के अनुसार एक दिन पहले मस्जिदों व ईदगाहों से इसकी घोषणा की जाएगी। रमजान के 29वें रोजा यानि 19 मार्च को चांद दिखने पर ईद का पर्व 20 मार्च को मनाया जाएगा। 30वें रोजा यानि 20 मार्च को चांद दिखने पर 21 मार्च को ईद मनेगी। उल्लेखनीय है कि बीते 19 फरवरी को रमजान का मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.