मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। बेशुमार बरकतों वाला माहे रमजान में बाजार गुलजार है। रोजा रखने के साथ लोगों ने धीरे-धीरे ईद की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दुकानों पर रोजेदारों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बाजारों में रोजा इफ्तार के लिए इस्तेमाल होने वाले खजूर के अलावा तरबूज और पपीता की बिक्री भी बड़े पैमाने पर हो रही है। माहे रमजान में इबादतों का दौर जारी है। नगर समेत ग्रामीण अंचलों की बाजार इबादती सामानों की आमद से गुलजार है। मिस्वाक(दातून) से लेकर मुसल्ला (नमाज पढ़ने के लिए दरीनुमा चटाई) की मांग बढ़ गई है। बाजार में स्वदेशी के अलावा ईरान, अफगान और अरब की मिस्वाक आ चुकी है। शहर स्थित दुकान संचालक नूर बताते हैं कि जैतून की मिस्वाक ज्यादा पसंद की जा रही है। वहीं स्वदेशी के साथ ही चीन निर्मित मुसल्ले की खूब मांग है। सऊदी की जैतून जहां लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.