मऊ, फरवरी 19 -- मऊ, संवाददाता। रहमतों और बरकतों का महीना रमजान गुरुवार से आरंभ हो गया। सुबह सेहरी के बाद से इबादत का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक तरावीह की नमाज तक चलता रहा। रमजान को लेकर खरीदारी के लिए जिले के प्रमुख बाजारों में पूरे दिन चहल पहल बनी रही। बुधवार की शाम जब जिले में चांद नजर आया तो मुकद्दस रमजान की आमद को लोगों ने अल्लाह की रहमतों की आमद माना। चांद दिखाई देने पर जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। गुरुवार को रमजान के पहले दिन शहर समेत ग्रामीण अंचलों के बाजार गुलजार दिखे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान-उल-मुबारक के स्वागत में लोगों ने मस्जिदों और अपने घरों की साफ-सफाई की। इसके बाद सेवई, लच्छा, खजूर सहित विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी की। मोहम्मद हसन ने बताया कि गुरुवार की भोर से पहला रोजा शुरू हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.