मुरादाबाद, फरवरी 26 -- शहर के आस्ताना-ए-कदीरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती सैय्यद इन्तेसाब हुसैन कदीरी ने रमज़ान की फजीलत बयां करते हुए कहा कि रमज़ान शरीफ में अल्लाह तआला की खास रेहमतों का नुज़ूल होता है। इस माहे मुबारक में अल्लाह तआला थोड़े काम का बहुत ज़्यादा सवाब अता फरमाता है। रमज़ान मुबारक में मोमिन का रिज़्क़ बढ़ा दिया जाता है। जो रोज़ेदार को इफ़्तार करायेगा उसके गुनाहों की मगफिरत होती है, उसकी गर्दन आग से आज़ाद कर दी जाती है। इफ्तार कराने वाले को भी उतना ही सवाब मिलता है, जैसा रोज़ा रखने वाले को और रोज़ा रखने वाले के सवाब में कोई कमी भी न आती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रमज़ान का दूसरा अशरा शुरू होने जा रहा है। जोकि मगफिरत का कहलाता है। दूसरे अशरे में अल्लाह अपने बंदों की मगफिरत फरमाता है। इसलिए हमें चाहिए कि हम लोग इस मुबारक महीने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.