सीवान, फरवरी 25 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। पाक महीने रमज़ान की शुरुआत के साथ ही हुसैनगंज मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में खरीदारी का माहौल बन गया है। सुबह से देर रात तक बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। खासकर महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की दुकानों पर अभी से भीड़ उमड़ रही है। हर ईद की तरह इस बार भी नए और खास डिज़ाइन वाले परिधानों की मांग बढ़ी है। दुकानदारों के अनुसार मुस्लिम महिलाओं और बच्चियों में पाकिस्तानी व फारसी सूट तथा लहंगे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। युवाओं में भी ईद को लेकर खास उत्साह है। नए डिजाइन के स्टाइलिश कुर्ता-पायजामा की तलाश में युवक एक दुकान से दूसरी दुकान तक पहुंच रहे हैं। फैब्रिक दुकानों पर बेहतर कलेक्शन के साथ दुकानें सजी हुई हैं। हालांकि रेडीमेड कपड़ों का चलन बढ़ा है, फिर भी एक वर्ग आज भी दर्जी से सिले कपड़े पहनना पस...