कोडरमा, मार्च 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में रमज़ान के तीसरे जुमे के मौके पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही रोज़ेदार नमाजियों में खास उत्साह देखा गया। जुमे की नमाज अदा करने के लिए लोग बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचे और अल्लाह की इबादत में मशगूल रहे। नमाज के दौरान पूरे इलाके में धार्मिक आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुमे की नमाज के बाद लोगों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। जयनगर बाजार, पेठियाबागी, गोपालडीह, पिपचो, गरचांच, मंडारिया, बेको, तेतरान, रघुनियाडीह, देवीटांड़, इरगोबाद, सहित आसपास के इलाकों की मस्जिदों में नमाजियों की लंबी कतारें देखने को मिली। मस्जिदों के बाहर भी लोग नमाज अदा करते नजर आए। मुफ्ती अमीरुद्दीन मिस्बाही ने कहा कि रमज़ान का महीना सब्र, रहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.