कोडरमा, मार्च 13 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। रमज़ानुल मुबारक के चौथे जुमे पर शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जुमे की नमाज को लेकर जामा मस्जिद मरकच्चो समेत विभिन्न गांवों की मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। नमाज अदा करने के लिए बड़े-बुजुर्गों के साथ-साथ काफी संख्या में बच्चे भी मस्जिदों में पहुंचे। इस मौके पर मस्जिद के इमाम ने रमज़ान के तीसरे अशरे पर तकरीर करते हुए कहा कि रमज़ान का तीसरा अशरा बहुत खास होता है। पहला अशरा रहमत और बरकत का होता है, दूसरा अशरा मगफिरत का होता है, जबकि तीसरा अशरा जहन्नुम से आजादी का माना जाता है। उन्होंने कहा कि तीसरे अशरे में एक ऐसी रात आती है, जो हजार महीनों से बेहतर होती है, जिसे शब-ए-कद्र की रात कहा जाता है। इस रात की फजीलत कुरान और हदीसों मे...