पाकुड़, मार्च 11 -- पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद में रमज़ान के पवित्र महीने के अंतिम दिनों का माहौल इबादत, रहमत और भाईचारे से सराबोर नजर आ रहा है। रमज़ान के 21 रोज़े मुकम्मल हो चुके हैं और अब मुसलमान रमज़ान के आखिरी अशरे में दाखिल हो चुके हैं। इस अशरे को इस्लाम में बहुत अहमियत दी गई है, क्योंकि इसी दौरान शब-ए-कद्र की मुबारक रात भी आती है, जिसे हजार महीनों से बेहतर बताया गया है। जामा मस्जिद पाकुड़िया में इन दिनों रोज़ेदार काफी संख्या में नमाज़, कुरान की तिलावत और दुआओं में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। हर रोज़ इफ्तार के समय मस्जिद परिसर में खास रौनक देखने को मिलती है। इसी क्रम में मस्जिद में काफी तादाद में रोज़ेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। इफ्तार के इस मौके पर मस्जिद का माहौल बेहद खुशनुमा और आध्यात्मिक नजर आया। लोग आपस में खज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.