संभल, फरवरी 18 -- संभल। रमज़ान का पाक महीना नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर कजला और सेवई की खरीदारी तेज हो गई है। लोग अभी से घरों में जरूरत का सामान जुटाने में लग गए हैं। किराना दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है और व्यापारी मांग को देखते हुए अतिरिक्त स्टॉक मंगाने में जुट गए हैं। इफ्तार के लिए खजूर, केला, सेब, अंगूर समेत अन्य फलों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। फल विक्रेताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री में स्पष्ट बढ़ोतरी हुई है और रमज़ान शुरू होते ही मांग और बढ़ने की उम्मीद है। शाम के समय बाजारों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजारों की सजावट और चहल-पहल से रमज़ान की आमद का एहसास साफ तौर पर होने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.