नोएडा, अप्रैल 20 -- रबूपुरा, संवाददाता। रबूपुरा कोतवाली में तैनात दरोगा अनुपम कनौजिया की सोमवार की सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्टअटैक से उनकी जान गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि मूलरूप जिला कानपुर के बेरी थाना कल्याणपुर निवासी उपनिरीक्षक अनुपम कनौजिया सोमवार को ड्यूटी पर तैनात थे। वह करीब 11 बजे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत झाझर स्थित प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अनुपम कनौजिया 2019 बैच के एसआई थे। उनके परिवार में पत्नी और दो मासूम बेटे हैं। परिजनों को इसकी सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...