नोएडा, मई 2 -- नोएडा, उदय सिंह। विद्युत निगम की प्रवर्तन दल द्वारा रविवार को रबुपुरा में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत 20 के 25 मकानों की जांच की गई। इसमें पांच मकानों में बिजली चोरी मिली। अब इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है और अभियान तहत के करीब 12 से 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। विद्युत निगम के प्रवर्तन दल के अधीशासी अभियंता अमित त्रिपाठी ने टीम के साथ रविवार को रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला झानू में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि रबुपुरा क्षेत्र में अधिक लाइन लॉस बिजली फीडर क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। ऐसे में विद्युत निगम को आशंका था कि रबुपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 20 से अधिक मकानों की जांच की गई। इसमें पांच मकानों में 18 किलोवाट...