रबी सीजन को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज, बुकिंग शुरू
संभल, जुलाई 25 -- आगामी रबी सीजन की तैयारी को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए बीज वितरण योजना शुरू कर दी है। विभाग की ओर से गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों, अलसी समेत विभिन्न रबी फसलों के प्रमाणित बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही पात्र किसानों को निशुल्क बीज मिनी किट भी वितरित की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल agri-darshan.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं बुकिंग करानी होगी। उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठाएं और अपने गांव के अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करें। विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.