अमरोहा, सितम्बर 8 -- रबी सीजन में फसलों की बुआई के लिए गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर आदि के बीज का आवंटन हो गया है। किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज दिया जाएगा। दो सप्ताह में गेहूं बीज सभी राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर पहुंच जाएगा। सरसों व राई का बीज भी कृषि विभाग को मिल गया है। जिले में इस बार 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं, 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर सरसों, 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की खेती की जाएगी। 20 सितंबर के बाद आलू व मोटे अनाज की बुआई शुरू होगी। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रबी सीजन के लिए बीज का आवंटन हो गया है। यह भी पढ़ें- अगेती आलू बोने की तैयारी करें किसान 20 सितंबर से रबी सीजन की फसलों की बुआई का कार्य शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...