रबी बीज वितरण में बदली व्यवस्था, अब ई-लॉटरी से होगा किसानों का चयन
कन्नौज, जुलाई 2 -- कन्नौज। रबी सत्र 2026-27 में किसानों को अनुदानित बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार पहले आओ-पहले पाओ व्यवस्था खत्म कर दी गई है। यदि निर्धारित लक्ष्य से अधिक किसान आवेदन करेंगे तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। कृषि निदेशालय ने इसके लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत किसानों को कृषि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर फसलवार बीज की बुकिंग करनी होगी। जनपदवार निर्धारित लक्ष्य पोर्टल पर पहले से दर्ज रहेगा। यदि किसी जिले में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो जिला स्तरीय समिति की निगरानी में ई-लॉटरी कर पात्र किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को ही पॉश मशीन के माध्यम से बीज वितरित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार तोरिया बीज की ऑनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.